punarwaskendra123@gmail.com
हम कौन हैं

शांति फाउंडेशन

हमें बताते हुए हर्ष हो रहा है कि शांति फाउंडेशन यह समाजिक कार्य वर्ष 2017 से अब तक लगातार कर रहा है। जिसमें अब तक लगभग 400 से अधिक मानसिक रोगियों का ईलाज कर समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जा चुका है। तथा हमारी संस्था लगातार सदैव इन लोगों के लिए कार्य करने को तत्पर रहेगी।

शांति फाउंडेशन एक समाज सेवी संस्था है। जिसका लक्ष्य समाज के उस तबके से जुड़ कर कार्य करना है। जिसका आज समाज में वजुद ही खत्म हो गया है। तथा समाज में रहने वाले लोग हि इन्हें देख कर दूरी बना लेते है। हम बात कर रहे है, रोड-सड़कों, गली-मोहल्लो में रहने वाले मानसिक विक्षिप्त महिला-पुरूष जिनके सिर पर छत नही होता जो कई-कई दिनों तक भुखे-प्यासे यहॉ-वहॉ अपने बेबसी का आलम लिए सुब्ध हो कर घुमते रहते है। व समाज की मुख्य धारा से पूरी तरह से कट चुके है। इन असहायों को हमारी संस्था मानव सेवा के रूप में रोड-सड़कों से रेस्क्यु कर लाते है। तथा इनकी मानसिक स्थिति ठीक कराने के लिए इन्हें उच्च स्तरीय ईलाज हेतु सेंदरी मानसिक अस्पताल भेजा जाता है। जिससे ये सभी ठीक हो सकेे। तथा समाज कि मुख्य धारा से पूरी तरह से जुड़ कर अपने इस जीवन में अपने अस्तित्व को पहचाने। व लगातार हमारे संस्था के इन पुनर्वासित लोगों को सामान्य जन सुरक्षा अधिकार से जोड़ने हेतु निरंतर अथक प्रयास किया जा रहा है। आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि शांति फाउंडेशन समाज सेवी संस्था यह समाजिक कार्य वर्ष 2017 से अब तक लगातार कर रहा है। जिसमें अब तक लगभग 400 से अधिक मानसिक रोगियों का ईलाज कर समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जा चुका है। तथा हमारी संस्था लगातार सदैव इन लोगों के लिए कार्य करने को तत्पर रहेगी।

Shanti Foundation
8

कुल आयोजन

2

कुल गतिविधियां

45

कुल सदस्य

109

कुल कार्यकारिणी सदस्य

हमारी गतिविधियां एवं सुविधाएं

हमारा उद्देश्य और सेवा

शांति फाउंडेशन समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न सामाजिक एवं परोपकारी क्षेत्रों में कार्य करता है

सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम

हम समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर कार्य करते हैं, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार हो सके।

महिला सशक्तिकरण

Shanti Foundation महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम, जागरूकता अभियान और विभिन्न अवसर प्रदान करता है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

हर बच्चे के लिए शिक्षा

हमारा उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुँचाना है। इसके लिए हम शैक्षणिक कार्यक्रम, अध्ययन सामग्री वितरण और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहयोग प्रदान करते हैं।

पर्यावरण संरक्षण

वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से हम स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण के लिए कार्य करते हैं।

स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता

हम स्वास्थ्य शिविर, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और सामाजिक अभियानों का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करते हैं।

स्वयंसेवक एवं सामुदायिक सहयोग

हमारे समर्पित स्वयंसेवक हमारी संस्था की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जो समाज सेवा गतिविधियों में अपना समय और योगदान देकर सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।

हमारे मुख्य सदस्य

Member Image
DIRECTOR
Member Image
Dipti Sahu
MEMBER
Member Image
Nirmalkar
MEMBER
Member Image
Deepika
MEMBER
Member Image
Markam
MEMBER
Member Image
NAYAK
MEMBER
Member Image
Gupta
MEMBER
Member Image
साहू
MEMBER
Member Image
Lawatre
MEMBER
Member Image
Netam
MEMBER
Member Image
Netam
MEMBER
Member Image
Salam
MEMBER
PREV
NEXT